Homeदेवासएमजी रोड निर्माण कार्य अतिक्रमण हटाओ मुहिम बनी आम जनों की आफत

एमजी रोड निर्माण कार्य अतिक्रमण हटाओ मुहिम बनी आम जनों की आफत

देवास। बहुचर्चित एमजी रोड का निर्माण कार्य महीनों से चल रहा है। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। ना तो पोल शिफ्टिंग हुई है न नाले का कार्य पूर्ण हुआ है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। धूल के गुब्बार से लोग परेशान हो चुके हैं। आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

बारिश पूर्व अगर नाले का निर्माण नहीं हुआ तो बारिश में होगी बड़ी मुश्किल

A busy street scene with motorcycles and a three-wheeled vehicle navigating through dusty, uneven terrain, surrounded by construction materials and local shops.
MG ROAD DEWAS

व्यापारियों का कार्य भी पड़ा हुआ है ठप्प, आमजन के स्वास्थ्य पर भी पड रहा है प्रतिकूल असर नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा जनहित में धीमी गति से चल रहे इस एमजी रोड निर्माण कार्य को लेकर आपत्ति उठाई है। की बारिश का समय नजदीक है और अभी तक नाले का निर्माण कार्य ही अधूरे पड़े हुए हैं और पोल शिफ्टिंग भी नहीं हुई है। जहां अतिक्रमण हटाया था वहां अभी कई जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं। जिससे धूल के गुब्बार उड़ रहे हैं। व्यापारियों का व्यापार ठप्प पढ़ा हुआ है और आमजन को निकालने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर इसी कछुआ चाल से एमजी रोड का निर्माण कार्य चलता रहा तो बारिश आने तक पूरा नहीं हो पाएगा। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़ सुनील सिंह ठाकुर, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, ताकिउद्दीन काजी, सुरेश रायकवार, सत्यनारायण यादव, उमेश राय, अनूप दुबे ने इस बहुचर्चित एमजी रोड के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को सुव्यवस्थित कर शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा करने की संबंधित जिम्मेदारों से मांग की है।

Local leaders addressing the crowd at an event discussing the delays in the MG Road construction in Dewas.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Jj

Jj

Hhs